सहारे की अब जरूरत नहीं, खुद अपनी नई पहचान गढ़ेंगे, टेक्नोलॉजी को बनाकर अपनी ताकत, अब हम सबसे आगे बढ़ेंगे! नमस्ते दोस्तों! यह दौर पूरी तरह से टेक्नोलॉजी का है, और आज के समय में वही इंसान सबसे आगे बढ़ सकता है जिसे टेक्नोलॉजी का सही और गहरा ज्ञान हो। खासकर हम दृष्टिबाधित साथियों के लिए हमारा स्मार्टफोन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हमारी आंखें और सबसे बड़ी ताकत है। कई साथियों को मोबाइल का थोड़ा-बहुत बेसिक नॉलेज तो होता है जैसे कॉल करना या मैसेज पढ़ना लेकिन सिर्फ इतने से काम नहीं चलता! जब बात फास्ट इंटरनेट सर्फिंग की हो, सोशल मीडिया का एडवांस उपयोग हो, ऑनलाइन कोई फॉर्म भरने की हो, या एडवांस नेविगेशन की हो, तो वे कहीं न कहीं अटक जाते हैं और उन्हें बार-बार साइटेड लोगों की मदद लेनी पड़ती है। अगर आपको बेसिक चलाना आता है, तब भी यह 3 महीने का कोर्स आपको एक अलग ही एडवांस लेवल पर ले जाएगा! दूसरों पर अपनी निर्भरता को हमेशा के लिए खत्म करके टेक्नोलॉजी का मास्टर बनने के लिए, टेक्नोलॉजी ब्लाइंड सपोर्ट लेकर आया है आपके लिए एक शानदार मौका! हम लेकर आए हैं एक विशेष बेसिक से एडवांस एंड्राइड स्मार्टफोन ट्रेनिंग कोर्स। यह कोर्स खासतौर पर सभी दृष्टिबाधित साथियों के लिए डिज़ाइन किया गया है चाहे आप विद्यार्थी हों, ऑफिस में काम करते हों, या घर पर रहते हों। इस कोर्स में आपको एक एक्सपर्ट ट्रेनर द्वारा बिल्कुल शून्य से लेकर एकदम एडवांस लेवल तक की बेहतरीन ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आप स्मार्टफोन के एक एडवांस यूजर बन सकें। इस पूरे 3 महीने के एडवांस कोर्स की फीस मात्र 999 रुपये (वन-टाइम पेमेंट) रखी गई है। आपको बार-बार पैसे नहीं देने हैं, बस एक बार फीस देकर आप पूरा कोर्स कर सकते हैं। संपर्क नंबर और रजिस्ट्रेशन जानकारी: इस शानदार बैच में सिर्फ 10 सीटें ही उपलब्ध हैं! रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2026 है। 8 अगस्त के बाद या 10 सीटें फुल होते ही रजिस्ट्रेशन तुरंत बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए अपनी सीट पक्की करने के लिए जितना जल्दी हो सके संपर्क करें। संपर्क नंबर: 7822063884 (इस नंबर पर आप डायरेक्ट कॉल या व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं) सुरक्षा नियम: जब तक आपको हमारी तरफ से कोर्स के बारे में पूरी जानकारी न मिल जाए और जब तक हमारे द्वारा स्पष्ट रूप से 999 रुपये का पेमेंट करने के लिए नहीं कहा जाएगा, तब तक कृपया अपनी तरफ से कोई भी भुगतान न करें। इस 3 महीने के कोर्स में आप क्या-क्या सीखेंगे: यहाँ आपको कुछ मुख्य चीजें बताई जा रही हैं, लेकिन इसके अलावा भी 3 महीने के दौरान आपको अनगिनत ऐसी एडवांस और खुफिया चीजें सिखाई जाएंगी जिन्हें यहाँ एक छोटे से मैसेज में लिख पाना पूरी तरह संभव नहीं है। क्लास में जुड़ने के बाद आपको हर दिन कुछ नया और बेहतरीन सीखने को मिलेगा: एडवांस मास्टरी और नेविगेशन: टॉकबैक का फास्ट और सटीक उपयोग, ताकि आप किसी भी साइटेड व्यक्ति से भी तेज अपना फोन चला सकें। फास्ट इंटरनेट सर्फिंग और सोशल मीडिया: इंटरनेट पर किसी भी तरह की जानकारी खोजना, आर्टिकल्स पढ़ना, सोशल मीडिया का एडवांस उपयोग और ऑनलाइन दुनिया का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना। यूट्यूब से आगे की सीक्रेट जानकारी: बहुत सी ऐसी छुपी हुई एडवांस ट्रिक्स और सीक्रेट्स जो यूट्यूब के किसी भी वीडियो में नहीं बताए जाते, वे आपको लाइव क्लास में सिखाए जाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्मार्ट उपयोग: एआई का इस्तेमाल करके किसी भी छपे हुए टेक्स्ट को पढ़ना, फोटो पहचानना और अपने रोज़मर्रा के मुश्किल कामों को सेकंडों में स्मार्ट तरीके से पूरा करना। विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए खास: अपनी पढ़ाई, पीडीएफ, और असाइनमेंट फोन से कैसे मैनेज करें, और वर्क From Home का सारा काम बिना किसी की मदद के कैसे पूरा करें। डिजिटल आज़ादी: खुद से ऑनलाइन शॉपिंग करना, रेलवे टिकट बुक करना, सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट करना और ऑनलाइन अर्निंग के नए तरीके। अन-एक्सेसिबल ऐप्स का उपयोग: जो ऐप्स हमारे लिए पूरी तरह एक्सेसिबल नहीं होते, उन्हें भी एक्सेसिबल तरीके से इस्तेमाल करने की सीक्रेट ट्रिक्स। तकनीकी समस्या निवारण: फोन में आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या को खुद पहचानना और उसे तुरंत ठीक करना। क्लास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी: यह कोर्स किसके लिए है: यह कोर्स केवल दृष्टिबाधित साथियों के लिए है। इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। क्लास का माध्यम: ज़ूम मीटिंग पर 1 घंटे की लाइव क्लास। समय: सोमवार से शुक्रवार (मंडे टू फ्राइडे), रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक।
Technology blind support YouTube channel: post #483 — TG.ME
August 2, 2026 160