डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने परिसर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को कुलपति ने अंग वस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों प्रो. आर. एल. सिंह, प्रो. आर. के. तिवारी, प्रो. आर. एन. राय, प्रो. पी. पी. सिंह, प्रो. एम. पी. सिंह, प्रो. एन. के. तिवारी और प्रो. के. के. वर्मा को राष्ट्र निर्माण व उच्च शिक्षा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया।
8September 5, 2026 2.9K




