IGNOU Online Counselling Classes: post #2485 — TG.ME

महत्वपूर्ण सूचना राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति "बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना" के अंतर्गत जनवरी-2025 एवं जुलाई-2025 सत्र हेतु आवेदन करने वाली छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में आवश्यक कमियाँ पाई गई हैं। संबंधित छात्राओं को आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान सरकार तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, जोधपुर एवं जयपुर द्वारा समय-समय पर इन कमियों की पूर्ति हेतु सूचित किया गया है, किंतु अनेक छात्राओं द्वारा अब तक आवश्यक सुधार नहीं किए गए हैं। विशेष अनुरोध पर राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं को आवेदन पत्र में पाई गई कमियों की पूर्ति के लिए 17 अगस्त, 2026 तक का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अतः सभी संबंधित छात्राओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि 17 अगस्त, 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक कमियों की पूर्ति अनिवार्य रूप से कर दें। निर्धारित तिथि तक कमी की पूर्ति नहीं किए जाने पर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र बिना किसी अतिरिक्त सूचना के निरस्त (रद्द) कर दिया जाएगा।

August 12, 2026 246