पुराण का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था । उसका जन्म 973 ईस्वी में हुआ था । वह खीवा( प्राचीन ख्वारिज्म) का रहने वाला था । वह महमूद गजनबी के साथ 11वीं शताब्दी में भारत आया था ।अलबरूनी मात्रा इतिहासकार ही नहीं था, उसके ज्ञान और रुचियां की व्याप्ति जीवन के अन्य क्षेत्रों तक की। उसने संस्कृत का अध्ययन किया और अनेक संस्कृत रचनाओं का उपयोग किया, जिसमें ब्रह्मगुप्त बलभद्र तथा वराहमिहिर की रचनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उसने जगह-जगह भागवतगीता, विष्णु पुराण तथा वायु पुराण को उद्धृत किया। अलबरूनी ने अरबी भाषा में तहकीक ए हिंद की रचना की।
August 6, 2026 901