आपकी और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकमनाएं, प्रभु श्री राम जी आपके जीवन से अंधकार मिटाएं और जीवन को खुशियों से भर दे🙏
एक बात और है, बहुत से Teacher की Reel Viral हो रही है जिसमें वे कह रहे हैं कि हम जब तैयारी करते थे तो घर नहीं जाते थे Library में ही रहते थे, तीज त्योहार को भूल गए थे, त्योहार नोकरी लगाने के बाद मनाया है Etc. Etc. तो भाई लोग पूरा साल मेहनत करलो लेकिन त्योहार अपने परिवार के साथ ही मनाओ, माँ बाप भाई बहन के साथ रहो, जीवन में पता ना कब क्या हो जाए, आप लोग जीवन का मजा ही ना ले पाए तो कोई मतलब रह नहीं जाता हमारी सांसे चलने का, 360 दिन खूब मन लगा कर पढ़ो ना, और साल भर में 5 दिन मजे करो, हर चीज का सही वक्त होता है or अभी का सही वक्त ये कहता है कि आप लोग परिवार के साथ त्यौहार मनाओ, जिस परिवार में बच्चे नहीं हैं, माता पिता नहीं है उन परिवार को देख लेना पता लग जाएगा कि वो परिवार कैसे त्यौहार की खुशियां मनाता है, अगर आप लोग भी कहीं बाहर रहकर तैयारी कर रहे हैं तो कृपया अपने घर जाएं और आनंद लें।
जय हिन्द जय भारत 🙏❤️
राधे राधे 🙏
2October 20, 2025 472