◾️अगस्त, 2026 में जैसलमेर के पारंपरिक ऊँटपालक सुमेर सिंह भाटी को मंगोलिया में रेंजलैंड रेस्टोरेशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया
◾️उन्हें यह सम्मान थार मरुस्थल में लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले देगराय माता ओरण के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के लिए समुदाय-आधारित प्रयासों हेतु मिला है।
◾️उन्हें अंतर्राष्ट्रीय चारागाह और पशुपालक वर्ष 2026 के तहत यह अवार्ड प्रदान किया गया।
◾️उन्होंने ओरणों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जैसलमेर के तनोट माता मंदिर से जयपुर तक लगभग 700 किलोमीटर लंबी, 85-दिवसीय पदयात्रा का नेतृत्व किया था।
◾️समुदाय-आधारित संरक्षण से सेवण (लेसियरुसु sindicus) और धामण (Cenchrus setigerus) जैसी देशी घास प्रजातियों के प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा मिला है।ये घासें पशुधन के लिए महत्त्वपूर्ण चारे का स्रोत हैं।
◾️ओरण का यह पारिस्थितिक क्षेत्र ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (महान भारतीय तिलोर) तथा एशियाई कैराकल जैसे संकटग्रस्त वन्यजीवों को आवास प्रदान करता है।
#CurrentAffairsFacts
Join 🔜@Current_Affairs_One
