{06}: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड: महत्त्वपूर्ण तथ्य
1. किसी डॉक्यूमेंट को उसी के नाम से सेव करने के लिए Quick Access Toolbar पर उपलब्ध Save के आइकन पर या फाइल टैब में Save के बटन पर क्लिक करते हैं या फिर शॉर्टकट Ctrl+S का उपयोग करते हैं।
2. डॉक्यूमेंट को किसी नए नाम से सेव करने के लिए फाइल टैब में Save As पर क्लिक करते हैं या फिर शॉर्टकट-की F12 का उपयोग करते हैं।
3. वर्ड में ऑटो करेक्ट फीचर टाइपिंग में हुई गलतियों को पहचानकर उन्हें सही करता है।
4. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फाइल नेम का एक्सटेंशन .doc/.docx होता है।
5. वर्ड में स्क्रीन जूम करने की अधिकतम सीमा 500 प्रतिशत होती है।
6. पेज पर चार प्रकार के मार्जिन होते हैं - टॉप, बॉटम, लेफ्ट एंड राइट
7. बाइंडिंग के लिए छोड़ी गई जगह को गटर मार्जिन कहा जाता है जो कि पेज के टॉप में या फिर लेफ्ट में होता है।
8. टेक्स्ट को इटैलिक करने के लिए Ctrl+I , बोल्ड करने के लिए Ctrl+B , अंडरलाइन करने के लिए Ctrl+U व सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को प्रिंट करने के लिए Ctrl+P शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।
9. अंतिम किए गए कार्य को हटाने के लिए Undo (Ctrl+Z) किया जाता है जबकि Undo किए गए कार्य को पूर्वावस्था में लाने के लिए Redo (Ctrl+Y) किया जाता है।
10. कंट्रोल कुंजी का प्रयोग करके एमएस वर्ड के बहुविध शब्दों, लाइनों या फिर पैराग्राफों का चयन किया जा सकता है।
11. एक पेज के पैराग्राफ को दूसरे पेज में बिना कॉपी किए ले जाना अर्थात् पेज को वहां से तोड़ना जहां पर कर्सर हो, पेज ब्रेक कहलाता है। पेज ब्रेक करने के लिए इन्सर्ट मेनू में उपलब्ध ब्रेक कमांड का उपयोग करते हैं या फिर शॉर्टकट Ctrl+Enter key का उपयोग करते हैं।
12. वर्ड रैप: आवश्यकता पड़ने पर टेक्स्ट को स्वतः ही अगली लाइन में भेज देता है।
13. वर्ड के टेक्स्ट डॉक्यूमेंट में काम करते समय माउस को ट्रिपल क्लिक करने पर यह डिफॉल्ट रूप से पूरे पैराग्राफ को सिलेक्ट करता है।
14. वर्ड के डॉक्यूमेंट में सबसे अंत में जाने के लिए Ctrl+End key का उपयोग किया जाता है।
15. टैब-की को दबाकर आप कर्सर को पूर्वनिर्धारित 5 स्पेस या इससे अधिक भी बढ़ा सकते हैं।
𝐉𝐨𝐢𝐧☞ @computer_question_quiz
6August 3, 2026 2.2K 6