यह है भारत न्यूज़ 25 भारत के हर जिले और हर क्षेत्र की बड़ी खबरों का आपका भरोसेमंद चैनल। बताइए आप किस शहर से जुड़ रहे हैं? चलिए अब बढ़ते हैं पहली खबर की ओर। लोकसभा में नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम के 150 साल पर 1 घंटे के भाषण में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा जवाहरलाल नेहरू जिन्ना और मुस्लिम लीग के दबाव में झुके और कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के टुकड़े कर तुष्टीरण किया। लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस आज भी गर्म रही। कल मोदी के नेहरू और कांग्रेस पर हमलों के बाद आज कांग्रेस ने पलटवार किया। गौरव गोगोई बोले पीएम जितनी बार चाहे नेहरू का नाम लें उनके योगदान पर दाग नहीं लगा पाएंगे। अखिलेश यादव ने भी कहा जिस वंदे मातरम ने देश को जोड़ा बीजेपी वही गीत इस्तेमाल कर दरारें बढ़ा रही है। मुर्शिदाबाद में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा प्रस्तावित बाबरी जैसी मस्जिद के शिलान्यास में 11 पेटी चंदा और 93 लाख ऑनलाइन डोनेशन सामने आया। जिसका वीडियो खुद उन्होंने शेयर किया। इंडिगो संकट पर सियासत तेज 500 प्लस फ्लाइट कैंसिल होने के बाद राममोहन नायडू ने सख्त कारवाई का भरोसा दिया। जबकि ममता बनर्जी ने पूरे मामले का जिम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराया। संसद में जहां बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंदे मातरम पर गर्व हो रहा है। वहीं कोलकाता में उनका खंडहर बन चुका। घर सियासत का मुद्दा बन गया। वंशजों ने ममता बनर्जी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया और भाजपा ने इसे बड़ा राजनीतिक सवाल बना दिया। आरटीआई खुलासे ने सियासत गरमा दी। मोदी सरकार के मंत्री सतीश चंद्र दुबे और नीतीश सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव वेतन के साथ पेंशन लेते पाए गए जिसे नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 मौतों के बाद गोवा पुलिस ने मालिक गौरव सौरभ लूथरा पर लुकआउट नोटिस जारी किया। पांच गिरफ्तार। प्रमोद सावंत बोले इलेक्ट्रिक पटाखे से लगी आग। मोदी पुतिन समझौते से चेन्नई व्लादिमस्तोक समुद्री कॉरिडोर को मंजूरी भारतीय सामान्य अब 40 की जगह 24 दिन में रूस पहुंचेगा 6000 किमी रूट कम होगा 2030 तक भारत रूस ट्रेड 100 बिलियन का लक्ष्य एनसीआर की सातवीं कक्षा की सोशल साइंस किताब में महमूद गजनवी पर कंटेंट एक पैरा से बढ़ाकर अब छह पेज कर दिया गया है। इसमें मथुरा, कन्नौज और सोमनाथ मंदिर पर हमलों, लूट और तोड़फोड़ का विस्तृत विवरण जोड़ा गया है। यह नया सिलेबस 2026-27 से लागू होगा। दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद अलफलाह यूनिवर्सिटी में असर साफ दिख रहा है। 10 मेडिकल प्रोफेसरों ने इस्तीफा दे दिया और फैकल्टी की कमी के कारण एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों को एक हफ्ते की छुट्टी पर भेजा गया है। लगातार जांच और गिरफ्तारियों से दिल्ली में यूनिवर्सिटी में डर का माहौल है। थाईलैंड ने 2 महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुए सीज फायर के बावजूद सोमवार को कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक कर दी। सीमा पर मंदिर विवाद फिर हिंसक टकराव में बदल गया। वोमिर जेलस्की आज लंदन में कीर स्टार्मर इमैनुअल मैक्रो और फ्रेडरिक मर्तसे सीक्रेट मीटिंग करेंगे। जहां यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और अमेरिका के शांति प्लान पर चर्चा होगी। उधर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आरोप लगाया कि जेलस्की राजनीतिक फायदे के लिए जंग खींच रहे हैं। शेयर बाजार में आज तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 800 अंक टूट कर 84,900 पर आ गया और निफ्टी 270 अंक गिरकर 25,900 पर फिसल गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और फेड मीटिंग से पहले सतर्कता इसकी बड़ी वजह रही। वहीं फ्लाइट संकट के चलते इंडिगो का शेयर 8% टूट गया। लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर चर्चा के दौरान नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए। पीएम ने स्कूल बंद करने और बच्चों को पढ़ाने पर मुकदमों का आरोप लगाया तो अखिलेश ने इसे राजनीति नहीं राष्ट्रभाव बताया और सदन में पीडीए जिंदाबाद के नारे लगे। यह बहस लोकसभा में वंदे मातरम पर हो रही ऐतिहासिक चर्चा के दौरान हुई। बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। जेडीयू के शीर्ष नेताओं के खुले समर्थन के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें भी तेज हैं। सवाल यह क्या निशांत की एंट्री के साथ ही नीतीश कुमार सियासी रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं? इंडिगो में पायलट कमी, एफडीटीएल नियमों की तैयारी में लापरवाही और मैनेजमेंट की टाइट कॉस्टिंग वजह बताई जा रही है। 2 दिसंबर से 2000 प्लस फ्लाइट्स रद्द। यात्रियों को भारी परेशानी। डीजीसीए पर भी निगरानी ढीली रखने के आरोप। मुंबई की फिल्म सिटी में बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले शुरू। जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, करण कुंद्रा समेत कई सेलेब्स पहुंचे। पवन सिंह को मिली धमकी। फिर भी सलमान के साथ मंच साझा किया फिनाले Jio Hotstar पर लाइव विराट कोहली ने परिवार और वाशिंगटन सुं
December 10, 2025 12