सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा… — 19BA3 PG College, Mdsr — TG.ME

*सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन* महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि *जिला कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 3 सितंबर 2024 को वाद–विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा सड़क सुरक्षा पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन कक्ष क्रमांक 205 में प्रात: 11.00 बजे होगा।* प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को *जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2024 को श्रीकुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में पुरस्कृत किया जाएगा।* निबंध प्रतियोगिता हेतु विषय – *सड़क सुरक्षा: महत्त्व और आवश्यकता* (अधिकतम 1000 शब्द) (समय – 1 घंटे) दिनांक – 03.09.2024 प्रातः 11.00 बजे वाद विवाद प्रतियोगिता हेतु संभावित विषय – 1. *सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी है?* (समय सीमा – 5 मिनिट) दिनांक – 03.09.2024 दोपहर 12.00 बजे *डॉ. डी.सी. गुप्ता* प्राचार्य *डॉ. अनिल कुमार आर्य* एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक

September 1, 2024 1K