कितना खूबसूरत है सब कुछ
एक पेड़, बारिश के बाद बहती
मिट्टी की सोंधी खुशबू वाली हवा
रात में तारो से भरा आकाश
सुबह दिनकर की रोशनी में
उनका यूं छिप जाना
कभी टूटे तारे के रूप में
किसी उल्का का अनोखा दृश्य
तो कभी अंधेरी रातों में जुगनुओं
का जगमगाना...
क्या ये स्वर्ग नहीं है??
जब भी मैं जीवन को
आश्चर्य से देखती हूं
मैं भूल जाती हूं सब कुछ
अपने सारे दुख,सारी पीड़ा..!!
पूरा ब्रह्मांड तत्पर है
हमें सिखाने के लिए
कितना कुछ रहस्य छिपा है
ये बताने के लिए...!!
सच बताऊं यूं खो जाने में
बड़ा आनंद है,
तारों को पढ़ने में,
प्रकृति के नियम को समझने में
जो सुख मिलता है..
वो अन्यत्र कहीं नहीं
हम अपने जीवन की समस्याओं
में इतने उलझ जाते है
की इतनी सुलझी हुई प्रकृति
को समझ ही नहीं पाते है..!!
🍀🤍
Forwarded from𝙈𝙮 𝙎𝙚𝘾𝙧𝙀𝙩 𝘼𝙣𝙉𝙚𝙓
11August 18, 2026 2.2K 1 7