तुम जिद्द करना लेकिन;
मात्र प्रेमी संग परिणय के लिए नहीं,
अपितु स्वयं को एक अच्छे कॉलेज में
प्रवेश दिलाने के लिए..!!
उनसे कहना वो तुमपर खर्च करें लेकिन;
तुम्हारे विवाह हेतु
गहने जुटाने के लिए नहीं
अपितु साहित्य व विज्ञान की
तमाम किताबें लाने के लिए...!!
तुम जिद्द करना फोन दिलाने को;
पर मात्र रील्स देखने या
बतियाने के लिए नहीं;
अपितु अपना ज्ञान कौशल बढ़ाने के लिए..!!
तुम खेलो भी, तुम घूमना भी खूब मन से,
तुम जो भी करना पूरी शिद्दत से करना प्रिए;
तुम प्रेम भी करना तो
निःस्वार्थ निभाने के लिए..!!
तुम जिद्द करना सखी !
अपने कर्तव्यों को
ध्यान में रखते हुए अपने
अधिकारों को पाने के लिए...!!!
Divyanshi



