हां सच में परिस्थिति
सदा एक सी नहीं होती
एक दिन बदलती है जिंदगी..
एक भरोसा एक विश्वास
पर चलती है जिंदगी
तुम धैर्य रखना सीखो
थोड़ा मेहनत करना
थोड़ा कष्ट सहना सीखो
इरादे नेक हो,
तो सुगन्धित फूलों सी
महकती है जिंदगी..!!
तुम सरल बनो..
हर परिस्थिति में
मुस्करा कर जीने वाला
धैर्यवान, साहसी,
प्रबुद्ध, प्रबल बनो..
सुनो मत हो उदास
विश्वास रखो;
अगर खुदा है तो
वो किसी एक का नही
वो है सबके साथ
तुम खुदा को मनाने
की फिकर न करो
तुम्हें तो खुदा को नहीं
स्वयं को ढूंढना है
हमेशा सब कुछ
तुम्हारे अनुरूप नहीं होगा
कभी कभी अकेले संघर्ष पथ
पर चलते हुए; गिरते गिरते
स्वयं ही संभलना होगा
कभी महफिल तो
कभी घोर तन्हाई होगी
पर स्वयं को अकेला न समझना
तुम्हारे साथ तुम्हारी करुणा,
स्नेह, विश्वास और....
धैर्य रूपी परछाई होगी..!!
Divyanshi..🤍
Forwarded from𝘿𝙞𝙫𝙮𝙖𝙣𝙨𝙝𝙞✨
38
2
1
1
1July 31, 2026 4.8K 6 18